भगतपुर विकास खण्ड भगतपुर की ग्राम पंचायत निबाड़ खास के ग्रामीणों एवं प्रधान के समर्थको ने भगतपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संजय सिंह ने गांव में रहकर ही ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा था और उन्होने इस चुनाव मे 648 वोटो से जीत हासिल की थी ग्रामीणों के अनुसार संजय सिंह पर जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर एंव थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत था जिसमें दोनो मुकदमों में वह जमानत पर आये हुये थे ओर चुनाव लड़ा एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा संजय सिंह के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने से भगतपुर पुलिस की कार्यशैली को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जब नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संजय सिंह की हिस्ट्री पुलिस से मांगी तो थाना भगतपुर पुलिस ने संजय सिंह को फरार दिखा दिया लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब संजय सिंह फरार थे तो चुनाव कैसे लड़े एंव शपथ ग्रहण कैसे की ग्रामीणों के पास शपथ ग्रहण की फोटोग्राफ हैं जो यह सिद्ध करते हैं कि संजय सिंह फरार नहीं थे , संजय सिंह के बड़े भाई रामगोपाल ने भगतपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके घर से ट्रैक्टर को थाने ले गई रामगोपाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर ट्रैक्टर रिहा करने की मांग की वहीं ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संजय सिंह को रिहा करने एव निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com