रिपोर्ट एकता

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले वालीवाल खेलने के दौरान हुए विवाद में साथी युवकों ने एक युवक को गोली मार दी युवक को गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया मामला बिजनौर के जिला स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव हल्दुआ माफी का है
जानकारी के गांव में रहने वाले मोहित का पांच दिन पहले वालीवाल खेल के दौरान साथी युवकों से विवाद हो गया था उस दिन तो कुछ लोगों वीच वचाव कर मामला संभाल लिया था आरोप है कि युवकों ने मोहित के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया
आरोपियों ने मोहित के घर में तोड़फोड़ करते हुए उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी और फिर मोहित के गोली मार कर फरार हो गए परिजन मोहित को अस्पताल में भर्ती करते हुए पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर स्योहारा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिता कुमार पर पहुंचे और धटना की जानकारी ली
पुलिस ने नेपाल सिंह पुत्र अमर सिंह कि तहरीर के आधार पर अंकुल पुत्र टेकचंद जितेंद्र कुमार पुत्र उदयराज अभी कुमार पुत्र गंगा शरण व प्रिंस चौहान पुत्र नामालूम कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है हमलावर अभी पुलिस कि गिरफ्त से दूर है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com