ठाकुरद्वारा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ाखालसा के चौराहा पर कृषि कानून की प्रतियां फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । भाकियू जिला महासचिव धनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ग्रामकुआंखेड़ा में एकत्र होकर किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उनकी प्रतियां जलाई । भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन स्थगित कर दिया प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव , मन्साराम यादव , युवराज शर्मा , मुनतियाज आमद आदि मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
