ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव शरीफ नगर मे प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने बंधक बना कर बुरी तरह मारा पीटा । बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया । उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवक क्षेत्र में एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का का मार्केटिंग का काम करता है उसका शरीफनगर मे भी आना जाना था करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी जान पहचान दूसरी जाति की युवती से हो गई । युवक के अनुसार युवती का काशीपुर मे भी अपनी रिश्तेदारी मे भी आना जाना था । दोनों वहां एकान्त मे मिलते थे ‘ धीरे – धीरे प्रेम संबंध और मजबूत होते चले गए । इस प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के परिजनों को भी पता चल गई । जिस पर उन्होंने उस पर बंदिश लगाने की कोशिश की । लेकिन युवती नहीं मानी । युवती रात को अंधेरे में अपने प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया । जिस पर युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर पहुच गया । युवती के परिजन पहले से ही निगरानी कर रहे थे जेसे ही अपनी प्रेमिका के कमरे में पहुंचा तभी युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया । उसे खंबे से बाँध दिया । युवक को उन्होंने ने उसे पूरी रात बुरी तरह मारा पीटा । युवक ने युवती के परिजनों से उसे पुलिस के हवाले करने की गुहार लगाई । लेकिन बे उसे पीटते रहे कुछ लोग वहां आये जिस पर उनके समझाने पर युवक को युवती के परिजनों ने उसे दोबारा से युवती से न मिलने की चेतावनी देकर छोड़ दिया मुक्त होकर युवक ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी बे घायल युवक को इलाज के लिए लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे । उन्होंने कहा कि वे युवती के परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
