ठाकुरद्वारा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 की गाइडलाइन ओं का पालन करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर सभी को जागरूक करने की शपथ ली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद असलम ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेेवन न करने के लिए जागरूकता का संकल्प लिया। चिकित्सा अधीक्षक ने तंबाकू का सेवन हानिकारक है। तंबाकू के सेवन से होने वाली बिमारियों के बारे में अवगत करते हुए बताया कि इसके तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, फेफेड़ो का कैंसर, हार्ट अटेक, गैंगरीन आदि बिमारियां होने का खतरा बना रहता है। तंबाकू से छुटकारा पाने के लिए जिला अस्पताल में कमरा-1 में जाकर इस लत से छुटकारा पा सकते है। इस मौके पर डाॅक्टर अलका सिंह , नरेश सिंह, आशु गुप्ता, ऋषभ कुमार, रंजीत सिंह, डाॅक्टर शाईन परवीन, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, रामपाल सिंह, जी.सी. गुप्ता, शोएब, कमल रावत,दीपक चैहान आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
