ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज में चुनावी रंजिश को लेकर ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज की गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर गच्चा देकर फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज निवासी सुरेंद्र चौहान पुत्र हरकरन सिंह ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि गांव के वीरेंद्र, अमित और आलोक उसके घर में घुसकर गाली गलौचऔर मारपीट कर रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी गच्चा देकर फरार हो गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
