रामपुर शहर में चाइनीस मांजे से हो रही घटनाओं को लेकर राहुल गांधी ब्रिगेड ने नाराजगी का इजहार करते हुए आज विरोध प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप चाइनीस मांझा की होली जलाई, नाला पार मोरी गेट पर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सय्यद विक्की मियां ने कार्यकर्ताओं संग चाइनीज मांझा को आग लगाकर विरोध स्वरूप उसकी होली जलाई, उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा से आए दिन घटनाएं हो रही हैं इसके बावजूद भी ना इसको बेचने वाले और ना इससे पतंगबाजी करने वाले बाज आ रहे हैं, इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली और थाना गंज प्रभारी निरीक्षक द्वारा चाइनीज मांझे के विरुद्ध चलाएं जा रहे, अभियान की प्रशंसा की, उन्होंने बताया कि हमने चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान को लेकर लोगों को जागरूक किया था, हमारे अभियान का यह असर हुआ कि कुछ लोगों ने चाइनीज मांझा की होली जलाने के लिए हमें कुछ मांझा दिया जिसको आज हमने यहां विरोध स्वरूप जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया है, इस अवसर पर रफी खान, समी, तारिक, भैया, आमिर आदि मौजूद रहे,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com