मुरादाबाद : कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम ऊबाकानी निवासी आसमां ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक साल पहले उसका निकाह पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम समाथल निवासी फुरकान के साथ हुआ था निकाह के बाद ससुराल के लोग नकदी व बाइक की मांग कर रहे थे इन्कार करने पर उसका शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया कुछ माह पहले उसे ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया इस दौरान मायके वालों ने कई बार समझौते के प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी पीड़िता ने पति पर तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद जांच के आदेश दिए हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
