आज दिनांक 31मई 2021 को पुर्वाह्न 11बजे जिला/शहर कांग्रेस सेवादल मुरादाबाद द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के विरोध में उनकी बर्खास्तगी की मांग के साथ-साथ 12वीं की बोर्ड परीक्षा करोना के टीकाकरण से पूर्व ना किए जाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मुरादाबाद अनुराग शर्मा जी ने अपने निवास स्थान लाइन पार में डिजिटल धरना प्रदर्शन दोपहर 1बजे तक किया। डिजिटल धरने में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अनुराग शर्मा महानगर अध्यक्ष अफसर ख़ान प्रदेश सचिव डॉ देवेन्द्र कुमार यंग ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष मौ0शहजाद जिला संयोजक यंग ब्रिगेड गौसिया साबिर जिला महामंत्री कृपाल सिंह जिला महामंत्री गौतम श्रोतिय आदि ने भाग लिया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
