आज 31 मई 2021 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोविड 19 लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने कैम्प कार्यालय काजीपुरा में निम्नलिखित मांगो को लेकर सोशल मीडिया पर डिजिटल धरना पर बैठे तथा मुरादाबाद जिला अधिकारी महोदय के ट्विटर माध्यम से एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रेषित किया
1.शिक्षक संगठनों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में हाल ही सम्पन्न पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 1621 शिक्षक व कर्मचारियों की कॅरोना संकमण से मोत हुई है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री आंकड़ों में खेल कर रहे हैं बेसिक शिक्षा मंत्री के मुताबिक मात्र 3 शिक्षकों की ही मौत हुए शिक्षकों की मौत का फर्जी आंकड़ा पेश करने वाले बेसिक शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाये
2.बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी के भाई डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी को फ़र्ज़ी प्रमाण पत्रो से सिद्धार्थनगर जिले में स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मनोविज्ञान विभाग मे प्रोफेसर नियुक्त किया गया है ईडव्लूएस के फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र के आधार पर अपने भाई को नोकरी देने वाले बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को तत्काल बर्खास्त किया जाये तथा नोकरी पाने वाले भाई के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया जाए
3.बच्चे देश का भविष्य हैं उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि
कॅरोना महामारी के इस बुरे समय में जब तक सभी बच्चों को शत प्रतिशत वेक्सीन डोज ना मिल जाये तब तक सभी परीक्षाएं सरकार को रदद् कर देनी चाहिए
सरकार बच्चों की जान से खिलवाड़ ना करे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com