काशीपुर उत्तराखंड
31 मई 2021
काशीपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था क्लीन एन्ड ग्रीन काशीपुर नगर निगम के कारगिल शहीद पार्क में इस महामारी में अपनों को असमय छोड़कर जा चुके दिवंगत आत्माओं की स्मृति में 05 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करेगी। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के मीडिया प्रमुख श्री सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष श्री अजय चौधरी और काशीपुर के अध्यक्ष श्री सर्वेश बंसल सहित संस्था के मीडिया प्रमुख श्री सुरेश शर्मा एवं संस्था के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य इस महामारी से काशीपुर नगर क्षेत्र में जो भी लोग अकाल मृत्यु का शिकार हुए हैं उससे हम सभी बहुत आहत हैं और ये दुख असहनीय है। संस्था प्रत्येक मृतक आत्माओं के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों की इस असहनीय पीड़ा में उनके साथ है। सभी मृतकों की स्मृति में संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम के कारगिल शहीद पार्क में पौधारोपण आगामी 5 जून शनिवार को सुबह 10 बजे पौधरोपण किया जायेगा।
जिसकी मुख्य अतिथि नवनियुक्त नगर आयुक्त श्रीमती आकांक्षा वर्मा (आई ए एस/संयुक्त मजिस्ट्रेट) एवं नगर निगम महापौर श्रीमती ऊषा चौधरी होंगी। साधारण कार्यक्रम में सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए कोविड नियमों के अंतर्गत किया जायेगा। जिसमें सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाना विशेष रहेगा।
उक्त जानकारी संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज़ मन्सूरी ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
