रिपोर्टर एकता

, कांठ नगर रविवार को कोई भी कोरोना संक्रमित नही मिलने से प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग , पुलिस तथा क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है । कांठ क्षेत्र पुलिस , प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक परिश्रम के बाद एक बार फिर से कोरोना मुक्त होने की राह पर है । रविवार को कांठ क्षेत्र एवं नगर में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाए जाने से प्रशासन , पुलिस , स्वास्थ्य विभाग तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है । कोरोना संक्रमित की दूसरी लहर में कांठ क्षेत्र में कुल 1259 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे , जिनमें से 103 लोग बाहर के थे । 1259 कोरोना संक्रमितों में से फिलहाल 66 संक्रमित होम आइसोलेट , 6 संक्रमित मरीज हॉस्पिटल तथा 5 लोगों का पता ठीक नहीं होने के कारण ट्रेस नहीं किया जा सका है वर्तमान में कांठ क्षेत्र में मात्र 66 एक्टिव कैस हैं , जो कि आने वाले समय में यह भी जीरो हो जाएंगे । कोरोना संक्रमित की दूसरी लहर के प्रारंभ से ही एसडीएम हिमांशु वर्मा , तहसीलदार विभा श्री वास्तव , चिकित्साधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह लांबे , सीओ बलराम , थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित समस्त प्रशासनिक , पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना क्षेत्रीय नागरिकों की सेवा कर रहे थे , जिसके परिणाम स्वरूप का क्षेत्र एक बार फिर से कांठ कोरोना मुक्त होने की राह पर है रविवार को 62 लोगों के परिजन एवं 113 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com