ठाकुरद्वारा चोरों ने नगर के मंदिर में धावा बोलकर मंदिर के ऊपर लगे कलश व मंदिर परिसर में रखे स्पीकर को चोरी कर फरार हो गए । पता उस समय चला जब मोहल्ले के लोग मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी । नगर के मोहल्ला कायस्थन स्थित चित्रगुप्त शिव मंदिर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया । मंदिर की चोटी पर चढ़ कर वहां लगा कलश और मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर चोरी कर फरार हो गए लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में कई बार चोरी हो चुकी है । पुलिस से चोरी की घटनाओं को रोकने के लिये आवश्यक कदम उठाने की मांग की है । बताते चलें कि 1 सप्ताह पूर्व तहसील कैंपस के निकट मजार के पास रहने वाले कर्मचारी पंकज यादव के मकान के ताले तोड़कर चोर तीस हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण सहित डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गए थे क उसके बाद इसी स्थान से दो वाईके भी भी चोरी हो चुकी हैं । अब तक करीब आधा दर्जन चोर बाइक के चोरी कर फरार हो चुके हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
