ठाकुरद्वारा प्रदेशों मे लाकडाउन के चलते दैनिक मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रहीं है। गरीब लोगों की हालत बहुत खराब है। मजदूरी न होने के कारण लोग मजबूरी और भूख से परेशान हैं। ऐसे समय मे देश मे अपनी सेवाओं के उभरते हुए गरीबो का मसीहा बन कर आगे आया संगठन, प्रगतिशील विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मे कई जगह आयें दिन गरीबो राहत सामग्री देकर उनका सहारा बन रहे हैं। प्रगतिशील विकास समिति संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा जी के आदेश पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर गरीबो को राशन व अन्य राहत सामग्री देकर उनकी मदद कर रहें हैं। संगठन के अध्यक्ष श्री शर्मा जी ने कहा कि देश में इस दुखद समय मे बेसहारा को जरा सा सहारा देना बहुत पुण्य का कार्य है। हमारा अनुरोध है सभी से जिस पर जितनी क्षमता हो अपने आसपास के लोगों की मदद करें, उनकी इस समय की मदद लोगों को याद रहेगी, उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूँ कि कुछ लोग गरीबो की मदद के नाम दिखावा कर रहे हैं। लोगों को राहत सामग्री देते हुए अपनी फोटो खींच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिखावा कर रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि उनका यह दिखावा दान लेने वाले को कितना खलता है। उनके दिखावे से उनका दान निष्फल हो जाता है। दान करना है तो बिना दिखावे के करो, जो लेने और देने वाले दोनों के लिए लाभकारी हो। हमारा संगठन बिना दिखावे के देश भर मे बेसहारा लोगों की मदद कर रहा है। और आगे भी करता रहेगा। प्रतिदिन हमारे कार्यकर्ता जगह जगह पहुंच गरीब मजदूर व बेसहारा लोगों राशन व अन्य राहत का सामग्री वितरण कर रहे हैं ऐसे विपत्ति मे लोग हमसे जुड़कर गरीबो का सहारा बन रहे हैं, मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं, और कामना करता हूं और आप सभी साथ हमेशा हमे मिलता रहेगा, जिस तरह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन देश मे बढ़ रहा है, उसी प्रकार हमारी मदद भी उसी लोगों तक पहुंचती रहेगी। हमारा यही उद्देश्य है। कि गरीबो की समस्याओं का निवारण हो उनका हक उन्हें मिले, मैं देशहित मे सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओ से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान करता हमारे साथ जुड़कर देश के इस विपत्ति काल सभी का सहयोग करें। आपकी मदद आपके लिए फलदायी होगी।
अपने घर रहे, खुद को व अपने परिवार सुरक्षित रखें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
