ठाकुरद्वारा प्रदेश मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमितों को देख प्रदेश मे लॉकडाउन गया जिस कारण सभी नवनिर्वाचित विजय सदस्यों की शपथ नहीं हो पाई थी, प्रदेश सरकार के आदेश पर कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान मे रखते हुए आज नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराईं गई। सम्बन्धित अधिकारियों के दिए आदेश के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के अधिकारियों ने अपने अपने चयनित ग्राम पंचायत मे पहुच कर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
आज ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव कमालपुरी खालसा मे ए डी ओ पंचायत व ग्राम सेकेट्ररी महोदय ने गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पहुच कर नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती राजरानी सिंघानिया जी व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराईं गई, शपथ के इस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सम्बन्धित अधिकारियों को जोड़कर कोरोना गाइडलाइंस का पूर्ण रूप पालन करते हुए सभी नवनिर्वाचित को शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद सभी सदस्यों अपने-अपने वार्डों मे घूमकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निवारण करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पति ने सभी सदस्यों व गांव की जनता से अनुरोध किया कि अगर गांव मे कोई भी समस्या जिसका निवारण आपसे बाहर हो तो आप बेझिझक मुझसे बताये, हम मिलकर गांव समस्या का समाधान करेंगे, उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अपने वार्ड की सभी प्रकार की सूचना समय समय पर बतायें, आज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रधान राजरानी सिंघानिया जी, प्रधान पति सुभाष सिंह सिंघानिया जी, ग्राम पंचायत सदस्य अरुण प्रताप सिंह वत्सल, जाविर, साजिया, सुभाष सिंह, कुमारी शिवानी, नईम, जितेन्द्र सिंह, कुमारी निक्की, महेंद्र सिंह, गजराम सिंह, सफाईकर्मी व गांव के अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे,

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
