कोरोना काल में उत्तर प्रदेश पुलिस का डरावना चेहरा देखने को मिला है। तीन जिलों में पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं। पहला मामला बरेली का है। यहां थाना बारादरी के जोगी नवादा में मास्क न पहनने पर एक युवक के हाथ और पैरों में कीलें ठोकने का आरोप पुलिस पर लगा है। वहीं, रायबरेली में 5 युवकों को रातभर चौकी में पीटने और मऊ में युवक को पीटते हुए थाने ले जाने का आरोप भी पुलिस पर लगा है।

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले रंजीत के हाथ और पैर में कील ठुंकी हुई मिली। बुधवार को वह थाने पहुंचा। परिजनों का कहना है कि वह रात में करीब 10 बजे घर के बाहर बैठा था। पुलिस गश्त पर आई और रंजीत पर बिफर गई। पुलिस उसे थाने ले गई और उसके हाथ-पैर में कीलें ठोक दीं। रंजीत को बुरी तरह पीटा भी गया।

रंजीत की मां शीला देवी ने थाने में शिकायत की है। हालांकि SSP रोहित सजवाण ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि युवक ने 24 मई को पुलिस के साथ अभद्रता की थी। बिना मास्क लगाए बाहर घूम रहा था। उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह साजिश रच रहा है। उसने खुद से ही कील ठोंक ली है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com