छत्रसाल स्टेडियम में हुई मारपीट और हत्या के मामले में ओलंपिक मेडल विनर सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि पहलवान सुशील कुमार को स्पेशल सेल की एक टीम ने गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार स्पेशल सेल रोहणी कोर्ट में पेश करेगी, जहां से सुशील और उनके साथी अजय को नॉर्थ -वेस्ट जिले पुलिस को सौंप दिया जाएगा.
बता दें कि 5 मई की देर रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में सुशील पहलवान और उसके साथियों ने एक फ्लैट से पहले सागर और उसके दोस्तों को हथियार बल पर किडनैप किया. फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी पिटाई की. जिसके बाद सागर की अस्पताल में मौत हो गई. मौत की खबर सुनने के बाद सुशील पहलवान अपने साथियों के साथ फरार हो गए.
कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत
सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे. दिल्ली की एक अदालत ने हाल में उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था.
अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
