विजय जुलूस निकालने पर प्रत्याशी पति सहित 55 पर मुकदमा क्रासर शरीफ नगर में प्रधान प्रत्याशी पति ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न, जुलूस में शामिल ट्रैक्टर चालको द्वारा स्टंट भी किए गए ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत चुनाव में मतगणना स्थल पर नसीहत के बाद प्रत्याशी ने गांव में पहुंचकर ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाला। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्रत्याशी पति समेत 55 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
चुनाव मतगणना स्थल पर विजयी प्रत्यशियों को पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने आचार संहिता और कोविड 19 गाइड लाइन का हवाला देकर विजय जुलूस नहीं निकलने की हिदायत की थी। इसके बावजूद शरीफ नगर के विजयी प्रत्याशी अमीना नाजरीन के पति ग्याशुद्दीन ने समर्थकों के साथ गांव पहुंचकर ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर विजय जुलूस निकाला। अपराजित प्रत्यशियों के दरवाजों पर आतिशबाजी छोड़कर डांस किया। जुलूस में शामिल ट्रैक्टर चालकों द्वारा स्टंट भी किए गए। विजय जश्न की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ग्याशुद्दीन, अंसरुलहक, साहिर शाह, हाजी मुख्तयार, निसार, जाहिद, सरफराज, हबीब, नाजिर, इमरान, यूसुफ उर्फ छंगा, अनवर, नाज़िम, आरिफ, निजामुद्दीन, एजाज, छोटिया, शमीम, शमशुल, अलाउद्दीन, अब्दुल सलाम, अनीस, महमूद, स्वतंत्र सिंह, मास्टर अकरम, नसीमुद्दीन, हिफजुर्रहमान, शमशेर, दिलशाद, अयूब, मोहम्मद इमरान, नफीस उर्फ अमरीका, कमरुद्दीन, जाने आलम, रियाज, तस्लीम, मुख्तियार, हाजी ताहिर, अजीज, इस्लामुद्दीन, रफी, कयूम, इरशाद, शाकिर, फईम, मोहम्मद ताहिर, इक़बाल, अली गौहर, मोहम्मद नईम, साजिद, सनाउल, असद उर्फ बाबू, भूरा और एक अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com