उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दरअसल, उनके स्टॉफ के कुछ साथी संक्रमित मिले थे। इसके बाद राज्यमंत्री ने भी अपनी जांच कराई थी। रजा ने खुद को सरकारी आवास में क्वारैंटाइन किया है।

संपर्क में आए लोग क्वारैंटाइन हो जाएं: मोहसिन

मोहसिन रजा ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी। कहा कि मुझे कोरोना के शुरूआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने आज अपनी जांच कराई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोग गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारैंटाइन कर लें और आवश्यकता पड़ने पर जांच कराएं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com