ठाकुरद्वारा देश इस समय कोरोना महामारी की चपेट में है संक्रमण चरम पर होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी है आसानी से लोगों को प्राथमिक उपचार , आवश्यक दवाएं व ऑक्सीजन मिलने में दिक्कतें आ रही है इस संकटकाल की घडी में ठाकुरद्वारा के युवा वर्ग ने मानवता एवं समाज सेवा की मिशाल प्रस्तुत की है उन्होंने ठाकुरद्वारा कोविड 19 हेल्पलाइन सेन्टर के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें ठाकुरद्वारा के साथ – साथ आसपास के सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों को जोड़ा गया ग्रुप के लोगों के आर्थिक सहयोग से प्राथमिक व आपातकालीन उपचार के लिए जरूरी कुछ सामानों जैसे कि ऑक्सीजन सिलेंडर , रेगुलेटर , ऑक्सीमीटर , ऑक्सीजन मास्क , पीपीई किट आदि की व्यवस्था की है इसके साथ ही जरुरतमंदो को मदद करने की मुहिम शुरू की है इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कोरोना संक्रमित उन मरीजों
को खोजा रहा है जिन्हें वास्तव में मदद की जरूरत है इसके बाद जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेन्डर के अलावा अन्य सामान पहुंचाया जा रहा है अब तक इस ग्रुप के माध्यम से टीम ने ठाकुरद्वारा के अलावा ढकिया डिलारी रतुपुरा आदि गांव के
करीब डेढ दर्जन लोगों को मदद पहुंचाई है अच्छी बात यह कि मदद पाने बाले सभी मरीज स्वस्थ हो रहे है वहीं लोगों को जब इस टीम के कार्य का पता लग रहा है तो वह भी इस जन सेवा के अभयान का हिस्सा बनने के लिए ग्रुप से जुड रहे है ग्रुप के संचालक नवेद अदनान ओर उनकी टीम का कहना है कि जब तक बीमारी खत्म नही हो जाती तब तक हम हार नही मानेंगे
इस ग्रुप की पहल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व युवा समाज सेवी नवेद अदनान , शैकी खांन , फैज़ान रॉय , तारिक फैज़ान (के,वी,आर) , फ़ैज़ खांन (विहान) अतिन अग्रवाल , इस्लाम सलमानी आदि है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
