ठाकुरद्वारा : घर में घुसकर गाली गलौच व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर एक महिला सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वोवद वाला निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र खुवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 28 अप्रैल की रात्रि करीब 9 बजे वह अपने घर पर खाना खा रहा था आरोप है कि गांव के रोहित पुत्र रामसरन व सावित्री पत्नी रामसरन और शिवम पुत्र तेज सिंह उसके घर में लाठी – डंडे व चाकू लेकर घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे गांव के मनोज पुत्र रामसरन ने उसके पुत्र शौकिंदर के सिर में चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया शोर – शराबा सुनकर कंचन पुत्र ऋषिपाल भी वहां आ गया और उसने भी गाली गलौच की

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com