ठाकुरद्वारा मंगलवार को देर रात हुई बूंदाबांदी और आंधी से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई बिजली के साथ पानी भी गायब हो गया नौ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक तेज आंधी चली इसके बाद कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई तेज आंधी के चलते विद्युत लाइन में तारों के टकराने से फाल्ट आ गया जिससे रात 12 बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई दिन निकलने पर बुधवार को विद्युत लाइनों में आए फाल्ट को दूर करने का काम शुरू हुआ विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण बुधवार को सुबह नगर में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी सुबह नौ बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई लगातार नौ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा नौ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली बुधवार को भी दिन में आसमान में बादल छाए रहे रुक रुककर बूंदाबांदी भी हुई

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com