भगतपुर : विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाहिदपुर सीकमपुर में प्रधान पद के उम्मीदवार के यहां भीड़ इकट्ठी होने पर प्रधान पद के उम्मीदवार समेत 14 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है पुलिस ने मौके से तीन को गिरफ्तार किया इस संबंध में 14 आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान ग्राम जाहिदपुर सीकमपुर में प्रधान पद के उम्मीदवार इरशाद हुसैन के यहां भीड़ दिखाई देने पर पुलिस टीम वहां पहुंची पुलिस को देख कर मौके से काफी लोग भाग गए व पुलिस ने तीन आरोपित शाने आलम , मोहम्मद सकलैन , अब्दुल हसन को गिरफ्तार किया थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्रधान पद के उम्मीदवार इरशाद हुसैन एवं शाने आलम , मोहम्मद सकलैन , अब्दुल हसन , आजाद , नूर हसन , असलम , नक्शे अली , अहसान , अकरम , मुनाजिर , नाजिम , रिजवान , असकार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
