ठाकुरद्वारा रमजान में रोजेदारों के लिए बाजारों में खजला फैनी और सिवई की दुकाने सज गई है लेकिन इस बार इनके रेट महंगा होने के कारण इनकी बिक्री पर भी असर पड़ा है रमजान में सेहरी में खजला फैनी और सिवई का सेवन रोजेदारों द्वारा किया जाता है पिछले वर्ष इसका दाम 70 रुपये प्रति किलो था जो इस बार बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है खजला फैनी बेचने वाले दुकानदार रईस अहमद ने बताया कि इस वर्ष खजला फैनी और सिवई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले तेल के दाम डेढ़ गुना से अधिक महगे हैं इसके चलते खजला फैनी और सिवई के दामों में भी वृद्धि हो गई है इस वृद्धि का असर इसकी बिक्री पर भी पड़ रहा है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com