नामांकन के दौरान वन – वे ट्रैफिक से परेशान रहे लोग
.
ठाकुरद्वारा पंचायत चुनाव के दौरान ठाकुरद्वारा ब्लॉक कार्यालय रोड पर पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते और वन – वे ट्रेफिक से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा पुलिस ने कार्यालय के दोनों तरफ बैरिकेटिंग कर वाहनों को एक तरफ सेही प्रवेश दिया । इस स्थिति के चलते लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी पुलिस प्रशासन ने इस दौरान ब्लॉक कार्यालय के आसपास की सभी दुकानों को भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए बंद करा दिया था नगर के अटल कमालपुरी चौराहे और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस के सामने बैरियर लगाकर पुलिस ने सख्ती बरती कमालपुरी चौराहे पर तिकोनिया मुरादाबाद काशीपुर की ओर से ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया उन्हें कमालपुरी से मंडी समिति होकर निकाला गया ई – रिक्शाओं और अन्य छोटे वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया गया इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com