ठाकुरद्वारा त्रिस्तरीय चुनाव के लिए नामांकन पत्रो को जमा करने के लिए ब्लाक परिसर में बनाए चार केंद्रो पर पूर्ण तैयारी कर ली गई खंड विकास अधिकारी ने चारो केंद्रो का निरीक्षण किया 26 अप्रैल को होने पर पंचायत चुनाव के लिए प्रधान पद , क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पदो की पर्चों की बिक्री जारी है वहीं प्रशासन ने नामाकंन पत्रो को दाखिल करने के लिए न्याय पंचायत वार चार कांउटर लगाए है खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने ब्लाक परिसर में बनाए चारो कांउटरो का निरीक्षण करते हुए बताया कि नामाकंन पत्र जमा करने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है नामाकंन पत्र जमा करने वालो के लिए ब्लाक परिसर में पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है ताकि गर्मी में नामाकंन पत्र दाखित करने वालो को पानी की कोई परेशानी न हो सके

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
