ठाकुरद्वारा घर से दवाई लेने गई किशोरी का एक युवक ने रास्ते में बहला फुसला कर अपहरण कर लिया पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है कोतवाली ठाकुरद्वारा के रतूपुरा करनपुर मार्ग पर स्थित गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री नौ अप्रैल को सुबह 11 बजे घर से दवाई लेने के लिए ठाकुरद्वारा आई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी जिस पर उसने परिवार के लोगों के साथ अपनी पुत्री की इधर – उधर काफी तालाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा बाद में पता चला कि उसकी पुत्री का अपहरण ठाकुरद्वारा के मोहल्ला जमनावाला वार्ड 10 निवासी अर्जुन सिंह पुत्र सुरेश कुमार ने कर लिया है पुलिस ने आरोपी अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com