प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बताया कि उसने निलंबित आप नेता ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के मुताबिक- ताहिर को इस साल फरवरी में हुए दिल्ली दंगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया- एजेंसी ने ताहिर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली की एक कोर्ट से ताहिर की 6 दिन की रिमांड भी मिल गई है। ईडी के मुताबिक, ताहिर से तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद से उसके संबंधों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

पहले से ही हवाला में शामिल था ताहिर
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पाया गया हुसैन या उसके रिश्तेदारों के मालिकाना हक और कंट्रोल की जाने वाली कंपनियों से बड़े फंड्स संदिग्ध संस्थाओं को ट्रांसफर किए गए। जहां से पैसा इन्हें कैश के रूप में वापस मिला।

अधिकारियों ने बताया कि ताहिर को मिले कैश का इस्तेमाल दिल्ली में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन और दंगे भड़काने के लिए किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि ताहिर और उसकी कंपनियां पहले भी हवाला के जरिए पैसों के लेद-देन में शामिल रही हैं।

ईडी ने छापेमारी कर जुटाए सबूत
ईडी ने बताया कि 23 जून को ताहिर और उसके रिश्तेदारों के दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्थित घरों और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। इस दौरान फर्जी तरीके से पैसों के ट्रांसफर की रसीद समेत कई अहम सबूत मिले।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com