, ठाकुरद्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सड़क निर्माण में लगे मजदूर बुधवार की देर रात केमिकल का ड्रम गर्म कर रहे थे तभी विस्फोट हो जाने पर दोनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए दोनों को चिंताजनक हालत में देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर सड़क निर्माण करा रही है बुधवार की देर रात पंजाबी ढाबा के सामने दो मजदूर बिहार निवासी व्रजेश पासवान 30 वर्ष पुत्र बिटू , चन्दन 25 वर्ष पुत्र सिद्धू केमिकल ड्रम खोलने का प्रयास कर रहे थे ड्रम काफी प्रयास के बाद भी नहीं खुला तो मजदूरों ने आग जलाकर ड्रम का ढक्कन गर्म करना शुरू कर दिया ताकि ढक्कन फैल जाए और खुल जाए लेकिन ड्रम के भीतर भरे केमिकल ने आग पकड़ ली और तेज विस्फोट के बाद ड्रम फट गया दोनों को बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया उनकी हालत बेहद चिंताजनक देखते हुए उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन जिला चिकित्सालय में भी उनकी हालत को देखते हुए भर्ती ना कर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया दोनों को चिंताजनक हालत में देहरादून ले जाया गया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com