, भगतपुरः पंचायत चुनाव को लेकर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं चौकी नेपा प्रभारी दीपक मलिक ने क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा चक , कांकरखेडा , चूहानंगला एवं खैरखाता में प्रत्याशीयों एवं मतदाताओं के साथ बैठक की बैठक में चुनाद को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में विचार प्रस्तुत किए गए थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को शातिपूर्वक एवं निष्पक्षता से संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रत्याशी ने मतदाताओं को डराने , धमकाने या किसी भी प्रकार का लालच देने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी यदि चुनाव को लेकर किसी प्रकार की शिकायत हो तो तुरंत इसकी सूचना दें उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com