बिलारी : कोतवाली के सरथल गांव में धारदार हथियार से वार कर घायल करने के मामले में गांव के ही तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है जगवीर ने रिपोर्ट में कहा है कि उसका मकान गांव के बाहरी हिस्से में है पड़ोस में पिंटू पुत्र चित्रपाल का मकान है पिंटू अक्सर चकरोड के रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा कर देता है इस रास्ते को लेकर कई बार विवाद भी कर चुका है 28 मार्च को शाम सात बजे वह साइकिल लेकर आ रहा था इस दौरान जगह न होने पर ट्रैक्टर साइड में करने को कहा इस पर पिंटू आग बबूला हो गया जब वह घर पहुंचा तो कुछ देर बाद पिंटू अपने भाई विपिन व खेड़ाखास के सुनील पुत्र रमेश के साथ में पहुंचा और घर में घुसकर उसे मारा पीटा आरोप है कि गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियारों से वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया उसके भाई महेश व परिवार के लोगों ने बचाया पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज की है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
