जसपुर मोड़ तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू
ठाकुरद्वारा नगर क्षेत्र में तिकोनिया से जसपुर मोड़ तक की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य क्षेत्र के प्रमुख लोगों के प्रयास से शुरू हो गया है ठाकुरद्वारा नगर में तिकोनिया से जसपुर मोड़ की सड़क काफी अरसे से क्षतिग्रस्त है सड़क में गहरे गड़े बने हुए हैं जिससे सड़क पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया और दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है इस संबंध में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों विधायक नवाब जान , भाजपा नेता शिवेन्द्र गुप्ता , लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव चौहान , व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी आदि के द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग काफी समय से अधिकारियों से की जा रही है उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए एनएचआई ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com