मुरादाबाद : होली पर घर जाने वालों को कोई समस्या न हो , इसलिए रोडवेज प्रशासन ने चालक व परिचालक को चार हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है प्रदेश के सभी कोने के लिए 160 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है होली स्पेशल बसों का चलना शुरू हो जाएगा । होली स्पेशल ट्रेनें चलने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने बसों के संचालन में बदलाव किया है अब यूपी के बाहर बसों को नहीं भेजा जाएगा यूपी के सभी कोने के लिए बसों का संचालन करने के लिए योजना तैयार की है बसों के फेरा बढ़ाने के लिए चालक व परिचालक को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की है 25 मार्च से तीन अप्रैल तक और प्रतिदिन तीन सौ किलो मीटर बस चलाने पर चालक व परिचालक को चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी बसों की मरम्मत करने वाले कर्मियों को 12 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
