मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया । आरोपित युवक के स्वजन ने युवती के घर में घुसकर मारपीट की एसएसपी के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के स्वजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव का रहने वाला युवक रवि कुमार पुत्र संतराम लंबे समय से युवती बुरी नियत रखता था एक सप्ताह पूर्व बाजार जाते समय युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था घर पहुंचकर युवती ने स्वजन को आपबीती बताई उसके कुछ देर बाद ही आरोपित युवक के स्वजन युवती के घर पहुंचे और मारपीट की पीड़िता के स्वजन ने एसएसपी से मामले की शिकायत की एसएसपी के आदेश पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
