आज दिनांक 24 मार्च 2021 को अल्पसंख्यक कांग्रेस ज़िला व शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक का आयोजन महानगर कांग्रेस कार्यालय चौमुखा पुल पर आयोजित की गई
अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करने प्रदेश महा सचिव एवं मुरादाबाद जनपद प्रभारी हुमायूं बेग खान मुरादाबाद बैठक में पहुँचे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री शाहनवाज आलम जी के दिशा निर्देश पर मुरादाबाद में महानगर चैयरमैन सफदर नियाज़ी व जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के ज़िला चैयरमेंन अफ़ज़ल साबरी ने अपनी अपनी कमेटियों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हुमायूं बेग खान के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कराए
कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए
प्रदेश महा सचिव व मुरादाबाद प्रभारी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लक्षय 2022 में पूरी तरह जुट जाएं मौजूदा योगी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूर्ण रूप से विफलता का पिटारा है योगी सरकार ने चार साल में उत्तर प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया अकलियत दलितों पर भी अत्याचार बड़ा महिलाओं के साथ बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाओं में लगातार बृद्धि हो रही है किसानों का दमन हो रहा है सरकार जबरन काला कानून लागू करने पर आमादा है रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे है युवा बेरोजगार है पूरे प्रदेश हाहाकार मचा है
बैठक में भाग लेने पहुँचे अल्पसंख्यक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद का जिला व महा नगर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया गया
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने कहा कि
देश व प्रदेश की अवाम के लिए कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र विक्लप है कांग्रेस पूरी ईमानदारी से हर जनहित के मुद्दे पर देश को जनता के साथ है मुहम्मद अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है अल्पसंख्यक समुदाय का वोट लेने वाले सपा व बसपा नेता
अखिलेश यादव और मायावती बीजेपी की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं योगीआदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में उनकी पूरे 4 साल की खामोशी साफ दर्शाती है कि सपा बसपा भाजपा सरकार से मिले हुए हैं इसी लिए वह अकलियतों पर हो रहे जुल्म पर चुप हैं
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने यूपी में हर वर्ग के ऊपर होने वाले जुल्म खिलाफ आवाज बुलंद की है कांग्रेस नफरत नहीं भाईचारे की राजनीति कर रही देश बचाने व देश का लोकतंत्र व देश का संबिधान बचाने की राजनीति कर रही है
कार्यकर्ता बैठक में अफज़ल साबरी सफदर नियाज़ी असलम खुर्शीद असद मोलाई हुमा राईनी रईस खान बब्बू चोधरी इरशाद अली आमिर ज़ैदी मुहम्मद कामिल सरफ़राज़ कुदुसी नोशाद अली सिफते हसन अब्दुल्ला मलिक अहमद ताजदार उस्मानी अकरम खान खालिद नूर पार्षद जुनैद सिद्दीकी आदि मौजूद

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
