राज्य में रविवार को कोरोना के 664 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 19235 पहुंच गई है। 480 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जिससे अभी तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 13004 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को यूएस नगर में 183, देहरादून में 120, हरिद्वार में 126, नैनीताल में 39, अल्मोड़ा में 27, बागेश्वर में चार, चमोली में 24, चम्पावत में 5, पौड़ी गढ़वाल में 20, पिथौरागढ़ में 36, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी गढ़वाल में 26, उत्तरकाशी में 46 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

एम्स में भर्ती तीन, दून में भर्ती दो जबकि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों की मौत भी हो गई जिससे राज्य में अभी तक मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 257 हो गई है। रविवार को सभी जिलों से कुल 8218 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि आठ हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट मिली। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार की वजह से लैब पर भी भारी दबाव बढ़ गया है और 19795 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य के अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ रहा है और भर्ती मरीजों की संख्या 5912 हो गई है। राज्य में मरीजों के दोगुना होने की दर 22 दिन, ठीक होने की दर 67 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 5.39 प्रतिशत पहुंच गई है। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com