ठाकुरद्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी 220 लोगों का टीकाकरण किया गया चिकित्सा अधीक्षक ने टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया है ।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहम्मद असलम ने बताया कि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजूपुर मिलक, शरीफ नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर 45 से 60 वर्ष और अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है । 45 से अधिक उम्र के उन लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जो हाइपरटेंशन शुगर आदि बीमारियों से पीड़ित है जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है चिकित्साधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि शुक्रवार को 220 लोगों का टीकाकरण किया गया । उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com