ठाकुरद्वारा शासनादेश के अनुपालन में अभियान चला रही कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को उस समय काफी बड़ी सफलता मिल गई जब पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 412 पेटी बरामद कर प्रयुक्त गाड़ियां भी पकड़ ली । पकड़े गए गिरोह में सरगना भी शामिल बताए जा रहे हैं
शासनादेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के आदेश पर डिप्टी एसपी डॉ अनूप सिंह के निर्देशन में कोतवाल सत्येंद्र सिंह और पुलिसकर्मियों उपनिरीक्षक जयप्रकाश हेड कांस्टेबल राधेश्याम आमोद अंचल तोमर कृष्ण पाल यादव रवि तोमर विनीत कुमार और विनय वर्मा ने पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में अंग्रेजी और मिलावटी शराब के प्रयोग को गंभीरता से लेकर धरपकड़ अभियान चलाया तो पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिल गई
डिप्टी एसपी डॉ अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने नन्नू वाला के जंगल में दबिश डालकर और घेराबंदी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए बदमाश जनपद रामपुर के थाना टांडा के ग्राम मेवला फार्म निवासी संजीव उर्फ मोनू पुत्र जीत सिंह जो गिरोह का सरगना बताया जा रहा है, के अलावा इसी गांव मेवला फार्म निवासी रविंद्र सिंह जाखड़ पुत्र महावीर सिंह, डिलारी के पाइंदापुर निवासी शेर सिंह उर्फ राणा पुत्र डोरी सिंह, भगतपुर के चतरपुर निवासी अंशुल कुमार पुत्र राजपाल सिंह पोर्न कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ा करीम निवासी राजवीर सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह बताए जा रहे हैं । सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज का न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
