बिलारी : भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक ने कृषि कानून वापसी सहित चार सूत्रीय मांग पर प्रधानमंत्री को प्रेषित किया तहसीलदार को सौपे ज्ञापन में कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनता और किसान दोनों ही प्रभावित हो रहे है इनके बढ़े दाम घटाए जाएं , सरकार द्वारा लगाए गए तीनों कृषि कानून किसान हित में तुरंत वापस लिए जाएं , किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी जाए , बिलारी तहसील के ब्लॉक कुंदरकी में स्थित गांव जैतिया फिरोजपुर के निकट बहती राम गंगा का पुल अविलंब बनाया जाए ज्ञापन पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह , देवेंद्र सिंह , विनीत कुमार , जितेंद्र मलिक , सविंदर सिंह , वीरेंद्र सिंह , सियाराम , रोहन , भोलू आदि के हस्ताक्षर हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com