ठाकुरद्वारा पति से तलाक दिलाकर महिला को अपने घर रखकर शारीरिक शोषण करने सहित भाई की हत्या की धमकी देकर लगातार बलात्कार किये जाने की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से की गई थी। पुलिस डिप्टीएस के आदेश पर मुख्य आरोपी सहित छह लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर निवासी महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसकी शादी उसकी जाति के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले सुरजननगर निवासी कपिल कुमार उर्फ राजीव पुत्र चंद्रपाल ने अपनी दबंगई के बल पर उसके साथ बलात्कार किया था। बाद में बदनामी का भय दिखाकर मेरा शाारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी कपिल ने विवाहिता पर उसके पति से तलाक लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था और साथ ही धमकी दी कि बात नही मानी तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। विवाहिता का आरोप है कि मजबूरन उसे अपने पति से अलग होना पड़ा और कपिल ने उसे अपने घर मे रख लिया था और लगातार उसका शारिरिक शोषण करने लगा। आरोपी के पिता चन्द्रपाल, माँ मुन्नी देवी, बहन पूनम व ज्योति, भाई राजेश व बहनोई हुकुम सिंह आए दिन मेेरे साथ मारपीट करने लगे और उसे घर से निकालने का प्रयास करते रहे। पीडि़ता का कहना था कि उसने इस मामले की शिकायत पूर्व में भी कोतवाली पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। बाद में पीडि़ता पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने डिप्टीएस के आदेश पर पुलिस ने छह लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल उर्फ राजीव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
