ठाकुरद्वारा। न्याय पंचायत नन्हूवाला की शिक्षक संकुल मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
शुक्रवार को न्यायालय पंचायत नन्हूवाला की शिक्षक संकुल बैठक फरीदनगर के प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक संकुल नितिन कुमार ने कहा कि मिशन प्रेरण के सभी घटको , व्यावहारिक समस्याओं , 100 के कार्यक्रम शिक्षा चौपाल , समृद्व पर किस प्रकार कार्य किया जाने की विस्तार से जानकारी दी। सहायक अध्यापिका कृपा रानी ने बताया कि शिक्षण तकनीकों को बदलते परिवेश में कैसे इस्तेमाल किया जाना है। वहीं एआरपी ने पिं्रंट रिच वातावरण के सभी छह घटकों पर बहंुत सुंदर तरीके बताते हुए कहा कि चित्र चार्ट, कहानी चार्ट, लेबलिंग रींिडंग कार्नर सक्रिय पुरस्तकालय आदि बंदुओं की जानकारी दी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को कैसे स्कूल से जोड़ा जाए , बी,एल, ओ कार्य के लिए कैसे आवाज उठाईजाए । शंकाओ और जिज्ञासाओ का समाधान करने के बाद विद्यालय की व्यवस्था को सुंदर तरीके से बनाने के लिए फरीदनगर के समस्त स्टाफ की सराहना की। बैठक का संचालन नवनीत विश्नोई ने किया। बैठक में एकता सक्सैना, शुभम कुमार, दिनेश कुमार, चंदवीर सिंह, एआरपी योगराज सिंह, टीना वर्मा, मंजू काम्बोज ने बैठक के समापन पर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए सभी पदाधिकारियो और शिक्षकों को शपथ ग्रहण कराई।
फोटो-9 फरीदनगर में आयोजित संकुल बैठक में प्रमाण पत्र देते खंड शिक्षा अधिकारी
फोटो-9 फरीदनगर में आयोजित संकुल बैठक में प्रमाण पत्र देते खंड शिक्षा अधिकारी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
