महाशिवरात्रि पर्व मनाते हुए शिव भक्तों ने किया जलाभिशेषक
ठाकुरद्वारा। महाशिवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के शिव मढ़ी मंदिर पर नगर और आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिव मंदिरो में जलाभिषेक किया । इस दौरान भगवान शिव के जयकारो की गूंज से क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया।
गुरुवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया । शिव भक्त रात्रि 12 बजे से ही शिव मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे । नगर और ग्रामीण अंचल में रात्रि से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतार लग गई । हरिद्वार से पैदल पवित्र गंगाजल कावड़ में लाने वाले शिवभक्त कांवडि़यों ने अपने बोलगत मंदिरो में पहंुचकर जलाभिषेक किया । इस दौरान शिव भक्तो द्वारा हर हर बम बम जय भोले की जैसे जयकारो की गंूज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया । भगवान शिव का जलाभिषेक पान, बैल पत्तरी, रोली , कुमकुम, धतूरा, फल व मिष्ठान और गंगाजल से जलाभिषेक किया। श्रद्वालुओ ने मंदिरो में पूजा अर्चना कर देश , प्रदेश और घर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

इंसेट- महाशिव रात्री पर्व पर नगर के मोहल्ला पीपलटोला स्थित पंचशील मंदिर, मोहल्ला ताली स्थित खाकेश्वर शिवर मंदिर, होलिका मंदिर, तहसील स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला जोशियान स्थित चौरासी घंटा शिव मंदिर, सिंचाई कालौनी स्थित मनोकामना शिव मंदिर व हाईवे स्थित शिवनाथ मंदिर मंढ़ी व देहात क्षेत्र के रामनगर खागूवाला शिव मंदिर,मानावाला, मदारपुर , शरीफनगर, सुरजननगर, कुंआखेड़ा, मुनीमपुर, रामपुर घोघर, बहापुर, पाडला, मधुपुरी, पानूवाला, राजूपुर कला, रतूपुरा, ख्वाजपुर धंतला, कमालपुरी खालसा, बैजनाथपुर, गोपीवाला, माधोवाला, पीलकपुर गुमानी, रामूवाला गनेश, फैजुल्लागंज, राघुवाला आदि गांव में स्थित शिव मंदिरो में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के दौरान भगवान शिव के जयकारो की गंज से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com