डिलारी : थाना डिलारी क्षेत्र के गांव दौलतपुर तिगरी निवासी 20 वर्षीय सचिन और उसका रिश्तेदार थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी बंटी अपनी स्विफ्ट कार से लखमपुर खीरी अपने भाई अनिल कुमार से मिलने गए हुए थे सुबह सचिन घर को वापस आ रहे थे तभी रामपुर हाईवे पर पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी इस पर कार घूम गई सामने आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार के दो टुकड़े हो गए कार सवार सचिन की मौके पर ही मौत हो गई बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया घटना से सड़क पर अफरातफरी मच गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा गया है सचिन की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com