ठाकुरद्वारा : गुड़ कोल्हू संचालक किसानों का गन्ना हड़प कर गायब हो गए उनकी तहरीर पर पुलिस ने संचालकों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है ग्राम बोवदवाला के किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके पड़ोसी गांव कमालपुरी खालसा में खुर्शीद , नौशाद , शहनाज , फरमान , शहजाद आदि ने गुड़ कोल्हू लगाया था जो चंदेना कोली ब्लाक नागल थाना देवबंद जिला सहारनपुर के रहने वाले थे 260 रुपये प्रति कुंतल पर कोल्हू संचालकों ने आसपास के किसानों से गन्ना खरीदा था 4 मार्च को कोल्हू का संचालन बंद कर सभी लोग भाग गए । उन पर किसानों का काफी रुपये बकाया है पुलिस ने सतीश कुमार , उदित कुमार , कलुवा सुनील कुमार की तहरीर पर आरोपित कोल्हू संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com