रामपुर – उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम के दिशा निर्देश पर आज दिनांक 4 मार्च 2021 को जिला चैयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस रामपुर शाहजेब सैफी उर्फ शैजी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली पेश की एंव गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक जिला चेयरमैन शैजी सैफी ने बोलते हुए कहा कि राजनीति में स्व. अर्जुन सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया।भारतीय राजनीति में अर्जुन सिंह को उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2000 में ‘उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रत्याशी नगर विधानसभा अरशद अली खां गुड्डू एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है,कांग्रेस में किसी भी धर्म को ऊंचे या नीचे नज़रिये से नहीं देखा जाता है,कांग्रेस हमेशा से सभी धर्मों को साथ लेकर चलती आ रही है और हमेशा चलती रहेगी।आज देश की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
इस मौके पर सय्यद अदील मियां,मुअज्जम अली खां प्रधान,अरसलान अली खां,अब्दुल जब्बार खां,वारिस मियां,जीशान खां,शुऐब कमर,सय्यद विक्की मियां,अब्दुल समद,यासिर शाह खां,मुज़म्मिल आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com