काशीपुर ।(आरिफ खान)तेंदुए को देखकर दहशत फैल गई। एकाएक तेंदुआ जैसे ही झाड़ियों से निकल आया हर कोई सहम गया।

काशीपुर के द्रोणासागर में काफी लोग सुबह के समय मार्निग वाक के लिए आते हैं। द्रोणासागर के टीले की तरफ बनी सड़क पर बीती सुबह साढ़े छह बजे के आसपास तेंदुआ देखा गया। गुरु नानक स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिसिंपल गुरनाम सिंह ने बताया कि वह शनिवार की सुबह प्रतिदिन की भांति मार्निंग वाक पर गये थे कि द्रोणासागर किले की तरफ वह टहल रहै थे कि बांयी तरफ की झाड़ियों से एकाएक तेजी से एक तेंदुआ निकला। तेंदुआ को देखते ही उन्होंने शोर मचाकर वहाँ घूम रहे अन्य लोगों को सावधान किया लेकिन तब तक तेंदुआ सड़क के दूसरी ओर की झाड़ियों में छिप गया।उन्होंने बाद में गेट पर पहुंच कर चौकीदार को बताया। साथ ही द्रोणासागर में आने वाले नागरिकों को भी सावधान किया।
[30/08, 9:42 pm] Nafees Bh Let: ब्रेकिंग काशीपुर :द्रोणासागर में तेंदुए को देखा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com