डिलारी। मिशन शक्ति जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रमविभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी की उपश्रमायुक्त ने महिलाओं को दी। साथ महिलाओं को श्रमविभाग में पंजिकरण कराने के प्रति जागरूक किया।
क्षेत्र के करनपुर गांव में श्रम विभाग ने मिशन शिक्त जन जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि उपश्रमायुक्त वंदना ने मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दी पप्रज्वलित कर किया। श्रम पर्वतन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह व डा.सूरज पाल सिंह ने महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रही कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से की।श्रम विभाग में पजिंकृत महिलाओं को मिलने वाली शिशु हित लाभ योजना के अंतर्गत पुत्र व पुत्री के जन्म पर मिलने वाले अनुदान, कन्या विवाह योजना, दिव्यांग सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, ,संत रविदास शिक्षा सहायता, मेधावी पुरूषकार , आवास योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, सौर उर्जा सहायता योजना, दुर्घटना सहायता योजना आदि की जानकारी प्रदान की। एंव महिलाओं को श्रमविभाग में पजिंकरण कराने के प्रति जागयक किया। इस कार्यक्रम में डा.सूरजपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में आनन्दी देवी ,विदेश देवी, प्रवेश देवी, अनीता देवी, कमलेश देवी, सुनीता देवी, रीतू देवी , आरती देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
