ठाकुरद्वारा । आर्य पाठशाला एवं आर्य विद्या मंदिर के शिक्षक की बीमारी के चलते मौत होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
क्षेत्र के गांव रामनगर खागुवाला निवासी राधेश्याम शर्मा काफी लंबे से समय से नगर में स्थित आर्य पाठशाला एवं आर्य विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षक थे। लंबी बिमारी के चलते शिक्षक का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर विद्यालय के पदाधिकारियों और शिक्षको में शोक की लहर दौड़ गए। बुधवार को शिक्षक और विद्यालय के पदाधिकारियो ने शोक सभा का आयोजन कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। शोक सभा के बाद विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया।इस दौरान रविप्रकाश अग्रवाल, संजीव सिंघल, इंदुकांत,गुलाब सिंह वर्मा,सुभाष चन्द्र आर्य,वीरेंद्र कुमार, मित्रपाल,ओमदत्त शर्मा,अनिल कुमार, निर्वेश कुमारी,भावना सक्सेना आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
