मुरादाबाद : सरेराह राहगीर का मोबाइल फोन लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस ने कोर्ट में पेश किया आरोपित युवक जेल भेज दिया गया नागफनी थाना क्षेत्र में झब्बू का नाला निवासी फैसल अली ने तहरीर देकर बताया कि रविवार देर शाम वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरथला से पैदल घर लौट रहा था वह रानी प्रीतम कुंवर स्कूल के पास पहुंचा था , तभी एक अज्ञात व्यक्ति मिला पता पूछने के बहाने युवक ने बातों में उलझाया और फिर मोबाइल छीनकर भाग निकला मोबाइल छिनते ही फैसल ने शोर मचाया चीख पुकार सुनकर लूट के आरोपित के लोग पीछे दौड़े नंदन स्वीट्स के पीछे मोबाइल लूटने वाले युवक को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया पूछताछ में आरोपी की पहचान हाशिम निवासी सराय गुलजारी मल थाना कोतवाली के रूप में हुई

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com