कांठ : मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को थाना कांट की एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूक किया गया रिजवान गर्ल्स इंटर कॉलेज अकबरपुर में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए एंटी रोमियो टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन मलिक ने कहा कि सभी छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सरकार महिलाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति सहित कई अन्य कार्यक्रम चला रही है छात्राएं इस बात का ध्यान रखें अगर उन्हें किसी तरह की कोई समस्या है तो वह 112 नंबर डायल करें तत्काल हेल्प मिलेगी इसके साथ ही 1090 तथा 1076 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है । इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी विस्तार से बताया गया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com